निगम क्षेत्र में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य नहर की सफाई शुरू
भिलाई नगर। निगम आयुक्त के आदेशानुसार नालंदा विद्यालय से एसीसी चौक तक सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य तालाबों में पानी की आपूर्ति और भूजल स्तर में सुधार होगा । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 अंतर्गत वैशाली नगर क्षेत्र में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य नहर की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह मैन्युअल सफाई अभियान नालंदा विद्यालय के सामने से लेकर एसीसी चौक तक चलाया जा रहा है।
इससे तालाबों को जीवनदान मिलेगा, निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस महत्वपूर्ण नहर की सफाई का सीधा लाभ क्षेत्र के तालाबों को मिलेगा। नहर में जमा कचरे और मलबे के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। सफाई होने से ग्रीष्म ऋतु में न केवल तालाबों में पानी की आपूर्ति नियमित होगी, बल्कि आसपास के भूजल स्रोतों के स्तर में भी सुधार आएगा, जिससे ग्रीष्मकाल में होने वाले जल संकट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
निगम के सफाई कर्मी और मजदूर हाथों से (मैन्युअल) मिट्टी, झिल्ली, पन्नी और अन्य कचरा हटा रहे हैं। जल संचयन को सुचारू बनाना और प्राकृतिक जल निकायों को रिचार्ज करना है।
नगर निगम भिलाई ने आम नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे नहर और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में कचरा, प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट पदार्थ न फेंकें। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नहर की स्वच्छता बनाए रखने में जन-भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात ग्रीष्म ऋतु में यह नहर क्षेत्र के जल प्रबंधन के लिए एक लाइफलाइन के रूप में कार्य करेगी।












Leave A Comment