प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही 18 मार्च तक दावा आपत्ति कर सकते है
भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना ’’मोर मकान-मोर आस’’ घटक में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारी के रूप में निवासरत परिवारों से परियोजना स्थलों और दावा आपत्ति में पूर्ण आवेदन को आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। उक्त स्थलों पर आवास आबंटन हेतु कुल 391 आवेदन प्राप्त हुए है एवं पूर्ण आवेदनों की संख्या 382 है तथा अपूर्ण दस्तावेज जमा आवेदकों की संख्या 09 है। आवेदनों की सूची अपूर्ण दस्तावेज एवं पूर्ण दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा किये आवेदकों की सूची दावा आपत्ति हेतु मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की गई है एवं निगम भिलाई के पोर्टल में आवेदकों की सूची को अपलोड किया गया है। जिसकी 15 दिवस समाप्ति पश्चात अंतिम तिथि 18.03.2026 निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा। आवेदक निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति कर सकते है।












Leave A Comment