मंदिर हसौद शिविर में 78 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का त्वरित लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इनमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न दस्तावेजों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।मौके पर ही समाधान मिलने से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस दौरान मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं उनके नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 हितग्राही, कृषि विभाग द्वारा 03 किसानों को खाद बीज वितरण किया गया, परिवहन विभाग द्वारा 03 लोगों को लर्निंग लाइसेंस, समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 लोगों का पेंशन प्रकरण निपटाया गया, खाद्य विभाग द्वारा 50 राशन कार्ड एवं 03 उज्जवला कनेक्शन वितरण किए गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं 12 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को आवास की चाबी दी गई।
इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पूजा पिल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।










Leave A Comment