सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का दीवाली मिलन रविवार को
रायपुर/सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ का दीवाली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार दिनांक पंद्रह नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संध्या काल 5बजे , फिल्टर प्लांट के आगे संजय नगर रिंग रोड स्थित समाज के भवन में होगा ,साथ ही नवीनीकृत कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं दान दाताओं का सम्मान भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान श्री ब्रजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, एवं समाज के प्रशासनिक अधिकारी विशेष अतिथि बतौर उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय दानदाताओं का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया जाना है।समाज के प्रशासनिक अधिकारी को आमंत्रित करने से समाज के युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रशासन पुलिस, या अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे समाज के सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समाज के सभी सदस्यों से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।







.jpg)
.jpeg)

Leave A Comment