ब्रेकिंग न्यूज़

 सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान, पुष्प और गमछा भेंट कर बढ़ाया हौसला

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के मंशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोन-3 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 (मिलन चौक, कैंप-2) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 34 के जनप्रतिनिधि व जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह एवं वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद प्रतिनिधि राजू, पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को गुलाब का फूल, गमछा और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके समर्पण की सराहना की।
निगम आयुक्त ने कहा है ​"सफाई कर्मचारी हमारे शहर के असली हीरो हैं। सुबह उठकर शहर को चमकाने वाले इन हाथों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।" 
​ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक सी.एम. यादव, जोनल सुपरवाइजर विनोद समेत निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सफाई मित्रों में ऊर्जा का संचार होता है और वे अधिक कड़े परिश्रम के साथ शहर की स्वच्छता में अपना योगदान देते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english