ब्रेकिंग न्यूज़

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

बालोद. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ’ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम’ 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु 05 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विशेष ग्राम सभा ’स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के मुख्य घटक के रूप में आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ’सम्पूर्ण स्वच्छता’ हासिल कर जन-भागीदारी को मजबूत करना है। इस दौरान ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में कचरे को 04 श्रेणियों (गीला, सूखा, सेनेटरी और हानिकारक) अलग-अलग रखे जाने, घरेलू और संस्थागत स्तर पर जैविक कचरे से खाद बनाने को बढ़ावा देने पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से कम करने हेतु संकल्प लिया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं जल निकायों का संरक्षण हेतु ग्रामसभा में निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा स्वच्छता एवं स्वच्छता नियम 2026 एवं ग्राम पंचायत जिम्मेदारियों की जानकारी ग्राम दी गई तथा ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों को सामूहिक पर्यावरण शपथ भी दिलाया गया। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के निर्देशानुसार उपसंचालक पंचायत श्रीमती काव्या जैन एवं जिला समन्वयक श्री लोकेश सिन्हा ने ग्राम पंचायत तरौद में आयोजित ग्रामसभा में ’ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम’ 2026 के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामसभा में सचिव श्रीमती सीमा सेन द्वारा ग्रामसभा के सभी विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सरपंच श्री धर्मेन्द्र कुमार रामटेके ने ग्रामीणजनों को जलसंरक्षण के संबंध में जानकारी दी। ग्राम सभा में जनपद सदस्य श्रीमती महेश्वरी ठाकुर के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को सामूहिक पर्यावरण शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान उपसरपंच श्री जगतराम पटेल, सभी पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english