ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

0- जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा  रहे कार्यों की दी गई जानकारी
0- ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव में सहयोग करने की अपील गई
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता एवं जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव में सहयोग करने की अपील की गई। शिविर में बताया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में श्री संतोष अग्रवाल, डॉ. खिलेश्वर साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english