पीएम आवास को मिली रफ्तार, जिले में किश्तो की राशि हेतु 09.53 करोड़ रुपए के एफटीओ जारी
बालोद. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों को 2677.15 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। यह राशि केंद्रीय और राज्यांश मद से एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से आबंटित की गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों के घर समय पर और पारदर्शी तरीके से बन सकें। इसी क्रम में बालोद जिले में पीएम आवास योजनांतर्गत कुल 3077 लाभार्थियों के किश्तों की राशि कुल 9.53 करोड़ रुपए के अंतरण हेतु एसएनए स्पर्श माड्युल पर एफटीओ साईन किया गया है। यथाशीघ्र जिले के लाभार्थियों को किश्तों की राशि उनके खातो में डीबीटी के माध्यम से अंतरित होंगे, जिससे योजनांतर्गत स्वीकृत आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सकेगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में कुल स्वीकृत 54151 आवासों के विरूद्ध में 48275 (89.14ः) आवास पूर्णता के पश्चात् कुल 5876 आवास लंबित, निर्माणाधीन, प्रगतिरत आवासो को यथाशीघ्र शतप्रतिशत पूर्ण कराने हेतु लाभार्थियों से संपर्क कर समन्वय स्थापित करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्ण आवासो के हितग्राहियों को जन-सहयोग एवं जनभागीदारी के माध्यम से सोकपीट का निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने बताया कि वर्तमान में लाभार्थियों के किश्तो की राशि एसएनए स्पर्श माड्यूल के माध्यम से एफटीओ के तहत् प्रदान की जा रही है। जिले में कुल 3077 लाभार्थियों के किश्तों की राशि कुल 09.53 करोड़ रुपये के अंतरण हेतु एस.एन.ए. स्पर्श माड्युल पर एफ.टी.ओ. साईन करा लिया गया है तथा आवासों के भौतिक प्रगति अनुसार आगे भी सुगमता से किश्तो की राशि का अंतरण की जाएगी।













Leave A Comment