ब्रेकिंग न्यूज़

 श्री रामलला के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में बनी रहे सुख-समृद्धि एवं खुशहाली : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

 - तीर्थयात्रा से वापस आए दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं में रहा अभूतपूर्व उल्लास एवं आनंद
-  जय श्रीराम के जयकारे की मंगल ध्वनि से गँूज उठा परिसर
- सभी अयोध्या धाम से वापस आए तीर्थयात्रियों को रामचरित मानस, शॉल-श्रीफल प्रदान कर किया गया सम्मानित
- श्रद्धालुओं ने अपनी सुखद यात्रा के अनुभव किए साझा
- रामायण मंडली के सभी समितियों को 3000 रूपए प्रदान करने की घोषणा की
- तीर्थयात्रियों ने यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा की
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। तीर्थयात्रा से वापस आए दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं आनंद रहा और जय श्रीराम के जयकारे की मंगल ध्वनि से परिसर गूॅँज उठा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। अयोध्या धाम से श्री रामलला के दर्शन कर आए दर्शनार्थी जिन पैरों से चलकर वापस आए है, उन्हें छूने और धोने का अवसर एवं आशीर्वाद मिला है। भगवान श्रीराम का आशीष एवं पुण्य हम सभी को मिले। श्री रामलला का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना रहे और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को छत्तीसगढ़ का भांचा कहते है। अयोध्या धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। जिले के लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस आए हैं। उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ दिया जाता था। जिससे बुजुर्गों को तीर्थाटन का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। वर्षों के बाद यह परिकल्पना साकार हुई है और भव्य एवं शानदार मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने सभी रामायण मंडली की समितियों को स्वेच्छानुदान से 3000 रूपए प्रदान करने की घोषणा की। सभी तीर्थयात्रियों को श्री रामलला की फोटोफ्रेम उपहार में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म एवं आध्यात्म से जुड़ा हुआ प्रदेश है। यहां धर्म, स्वभाव, चिंतन एवं सोच, कबीर से जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि, प्रेम एवं सौहाद्र्र, भगवान राम का आशीर्वाद है। रामजन्म भूमि अयोध्या मंदिर निर्माण के हम सभी साक्षी रहे हंै। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को छाता, कंबल एवं अन्य व्यवस्था कर उनकी यात्रा एवं आवागमन का अच्छा प्रबंध किया है और इस योजना अंतर्गत आगे भी दर्शनार्थी लाभान्वित होंगे।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से 5950 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, छत्तीसगढ़ शासन आईआरसीटीसी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्री एक दिन पहले राजनांदगांव पहुंचते है। उनके ठहरने, स्वास्थ्य, भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाती है। नगर पालिक निगम, समाज कल्याण विभाग सभी की समन्वित सहभागिता रही है।
इस दौरान अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौटे हुए सभी श्रद्धालुओं ने अपनी सुखद यात्रा के अनुभव साझा किए। श्री रामगोपाल गौराहा ने बताया कि अयोध्या धाम की उनकी यात्रा अविस्मरणीय रही। श्री रामलला के दर्शन करने से आनंद की अनुभूति हुई। सरकार द्वारा ट्रेन में नाश्ते एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। श्री हरिहारनों एवं श्रीमती ललिता वैष्णव ने श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ मिले। इस दौरान श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। राम-सिया-राम... एवं राम से चल के राम को आए... की समधुर गीतों से परिसर गूंज उठा। सभी अयोध्या धाम से वापस आए तीर्थयात्रियों को रामचरितमानस, शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेशदत्त शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री शिव वर्मा, श्री राजेश श्यामकर, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english