सखी निवास के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र-अपात्र की प्रारंभिक सूची जारी
0- 18 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग. महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास में रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस संबंध में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में आमंत्रित किए गए आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा बारीकी से परीक्षण व स्क्रूटनी कर पात्र तथा अपात्र आवेदकों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है। इस तैयार सूची का अवलोकन सभी संबंधित अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर जाकर अथवा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) पर प्रत्यक्ष रूप से कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी आवेदक को इस प्रारंभिक सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे आगामी 18 जून 2026 को कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अपनी दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और कार्यालय में प्रदर्शित सूची को ही अंतिम मान लिया जाएगा। आवेदकों को अपनी दावा आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रस्तुत करली होगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम जैसे ईमेल, कूरियर या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई दावा आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।













Leave A Comment