आयुक्त ने निर्माणकर्ता एजेंसी को तेल्हा नाला का कार्य जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत तेल्हा नाला, अवैध रूप से संचालित चिकन दुकान, सामुदायिक भवन, मंच सहित अम्बेडकर भवन का बारिकी से निरीक्षण किये। उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीध्र पूर्ण कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने एवं अवैध संचालित दुकान को बेदखल करने निर्देशित किये हैं।
निगम आयुक्त ने तेल्हा नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किये और निर्माणकर्ता एजेंसी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने कहा गया है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। निरीक्षण के दौरान दुर्गा पारा केम्प-2 में नाली के उपर अवैध रूप से खुले में मांस-मटन विक्रय किया जा रहा था, संबंधित दुकानदार पर कार्यवाही करते हुए दुकान को शीध्र हटाने निर्देशित किये है, जिससे नाली सफाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुक्त ने संतोषी पारा में नवीन सामुदायिक भवन के कार्य का अवलोकन किये, कार्य जल्द पूर्ण कराने कहा गया है, जिससे नागरिको को सामाजिक कार्यक्रम कराने में सुविधा मिल सके। दुर्गा पंडाल के स्टेज, शेड का निरीक्षण करते हुए प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराने निर्देशित किये है।
आयुक्त ने बैकुण्ठधाम स्थित अम्बेडकर भवन का जायजा लिए, आगामी 12 जून को शासन की योजना का लाभ दिलाने शिविर आयोजित किया जाना है। उससे पहले साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, पार्षद शैलजा राजू उपस्थित रहे।













Leave A Comment