ब्रेकिंग न्यूज़

 पर्यावरण सुरक्षा हेतु शहर वासियों से विनम्र निवेदन

भिलाईनगर। ​नगर पालिक निगम, भिलाई पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराते हुए सभी सम्मानित भिलाई वासियों से आग्रह करता है कि वे अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। आपका एक छोटा सा कदम हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकता है। निगम प्रशासन द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।
​सिंगल-यूज प्लास्टिक को कहें 'ना' पॉलीथीन बैग, प्लास्टिक कप और डिस्पोजल बर्तनों का उपयोग पूरी तरह बंद करें। खरीदारी के लिए हमेशा कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें। ​कचरा प्रबंधन (गीला और सूखा कचरा अलग करें) अंतर्गत अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे को दो अलग-अलग डस्टबिन में रखें—हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा। कचरा हमेशा निगम की कचरा गाड़ी में ही डालें।
​'एक पेड़ मां के नाम' और वृक्षारोपण अंतर्गत मानसून के इस आगमन पर प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और न केवल उसे रोपे, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी लें।
​जल संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देते हुए कार्य करना है, पानी की हर बूंद कीमती है। घरों में पानी की बर्बादी रोकें और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाएं।
​सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों और सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। भिलाई हमारा घर है, इसे साफ रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।
 "स्वच्छ भिलाई, हरित भिलाई, स्वस्थ भिलाई" 
आइए, हम सब मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं और भिलाई को देश का सबसे स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english