अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 14 जून को आयोजित होगा वृहद ऑनलाईन योग सत्र
0- सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक ऑनलाईन योग सत्र के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाने का किया जाएगा प्रयास
बालोद. आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के गरिमामयी अवसर पर देश के समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु ’स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत 14 जून 2026 को सुबह 06.15 बजे से 07.35 बजे तक एक ऑनलाईन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र के माध्यम से देश भर से अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को ऑनलाईन माध्यम से एक साथ जोड़कर ’गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड’ स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सहभागिता सुनिश्चित करने टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 जारी किया गया है। कोई भी प्रतिभागी इस टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस वैश्विक कीर्तिमान के प्रयास हेतु अपना निःशुल्क पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं।













Leave A Comment