भिलाई निगम आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जनशिकायत, लंबित आवेदन, डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, विकास कार्य, ई-ऑफिस, वृक्षारोपण, सीएम हेल्पलाइन, सफाई व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयुक्त ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनो का जल्द निराकरण किया जाए । पी एम ओ पोर्टल, मुख्यमंत्री शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, निदान 1100, जनशिकायत एवं अन्य शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए जिससे आम नागरिकों को लाभ मिले । बैठक में आदर्श शहर योजना के अंतर्गत शहर के सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर में स्थापित उद्यानों, सामुदायिक भवनों और इंडोर स्टेडियम के नामकरण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। पाइप लाइन में आवश्यक संधारण कार्य करने कहा गया है । बरसात पूर्व बड़े नाला नालियों की सफाई दुरुस्त करने कहा गया है, साथ ही निचली बस्तियों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किए हैं। वर्षा ऋतु को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किए हैं । अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण में कार्रवाई करने कहे हैं । सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों में त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं ।
आयुक्त ने आगामी वृक्षारोपण अभियान को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जोनों के माध्यम से उनके वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने पर जोर दिया। बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव प्रभावित निचली बस्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त डी के कोसरिया, अधीक्षण अभियंता वेशराम सिंहा, सर्व जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, लेखाधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, राजस्व अधिकारी, उद्यान अधिकारी, सर्व सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।







.jpeg)
.jpg)
.jpg)



Leave A Comment