ब्रेकिंग न्यूज़

 गुण्डरदेही के युवाओं को मिला हुनर का पंख

0- प्रधानमंत्री आवास योजना को बेहतर बनाने के लिए R-SETI दे रहा है राजमिस्त्री का प्रशिक्षण।
बालोद. ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बनने वाले मकानों को अधिक मजबूत, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत गुण्डरदेही के युवाओं को R-SETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुण्डरदेही विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गुरेदा के 30 उत्साही ग्रामीण युवाओं को राजमिस्त्री और भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को मकान निर्माण की बारीकियों और आधुनिक तकनीकी जानकारियों से लैस करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को केवल सैद्धांतिक ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है, जिसमें शामिल हैं:
नींव तैयार करना और दीवार निर्माण की सही तकनीक। छत निर्माण (Slab Casting) के सुरक्षित और सही तरीके। सीमेंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्रियों का सही अनुपात में उचित उपयोग, जिससे फिजूलखर्ची रुके। प्लॉस्टर, फ्लोरिंग और फिनिशिंग के काम में निपुणता लाना ताकि मकान आकर्षक और मजबूत बनें।
इस अनूठी पहल से दोहरा लाभ देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले गरीब परिवारों के आशियाने पहले से कहीं अधिक गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बनेंगे, वहीं दूसरी तरफ गांव के ही 30 युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
गौरतलब है कि R-SETI संस्थान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और विभिन्न बैंकों के सहयोग से संचालित होते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english