ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव से  हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता सदस्य अवि मानिकपुरी ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवा रायपुर में अपने निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अवि को अंडर-18 एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अवि को आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।श्री साव ने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाया है।
बिलासपुर के रहने वाले अवि मानिकपुरी भारत के उभरते हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री साव से अवि की मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव श्री अमिताभ मानिकपुरी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे भी मौजूद थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english