ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजेन्द्र पार्क में 18 जून से तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन

 दुर्ग / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के सफल और गौरवशाली कार्यकाल के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी ’विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, आम जनता को सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों से रू-ब-रू कराने के उद्देश्य से राजेन्द्र पार्क दुर्ग में भव्य तीन दिवसीय छायाचित्र (फोटो) प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10.00 बजे से लेकर रात्रि 10.00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विगत वर्षों में देश व प्रदेश के विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों व जीवंत वृत्तांतों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी मील का पत्थर साबित होने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके सफल हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों को रेखांकित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और विगत 12 वर्षों में हुए उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कार्यों की झलक दिखाना है। जिले के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों और छात्र-छात्राओं से इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english