ब्रेकिंग न्यूज़

 वनांचल की बिंदा बाई के जीवन में आई खुशहाली: पीएम आवास के साथ मिल रहा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

बालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं और मैदानी स्तर पर उनके बेहतर क्रियान्वयन से वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम नर्राटोला की निवासी बिंदा बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अपना स्वयं का पक्का मकान मिल गया है। कभी कच्चे और जर्जर मकान में रहकर कठिनाइयों का सामना करने वाली बिंदा बाई आज अपने नए पक्के घर में बेहद खुश और सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
बिंदा बाई बताती हैं कि पहले वे एक कच्चे घर में रहने को मजबूर थीं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकना, सीलन और जहरीले जीव-जंतुओं का डर हमेशा बना रहता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था। इस बीच उन्होंने ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया। आवेदन की मंजूरी मिलने के बाद, मुझे प्रशासन की ओर से समय-समय पर मकान की किस्तें मिलती रहीं। बिना किसी रुकावट के राशि मिलने से मैंने अपने सपनों के आशियाने को समय पर पूरा करा लिया। आवास निर्माण के दौरान बिंदा बाई को मनरेगा के तहत किए गए कार्य की मजदूरी राशि का भुगतान भी समय पर हुआ। इससे उन्हें निर्माण कार्य के दौरान आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा और वे पूरे उत्साह के साथ अपने घर को पूरा कराने में जुट सकीं।
नया पक्का घर मिलने की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी सीधे उनके घर तक पहुँचा। बिंदा बाई ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नए आवास के साथ-साथ जल जीवन मिशन के तहत घर में ही नल कनेक्शन मिल गया है, जिससे अब प्रतिदिन सुबह और शाम पीने का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है, पानी के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई में गैस कनेक्शन और चूल्हा मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने नियमित रूप से सहायता राशि प्राप्त हो रही है।
पक्का मकान और बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलने से उत्साहित बिंदा बाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं ने न सिर्फ उनके सिर पर पक्की छत दी है, बल्कि उनका जीवन स्तर भी ऊंचा उठाया है। वनांचल क्षेत्र में इस तरह का सकारात्मक बदलाव यह साबित करता है कि विकास की किरणें अब अंतिम छोर तक पहुँच रही हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english