पाटन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति वन विभाग सतर्क, प्राकृतिक रूप से गिरे वृक्ष को सुरक्षित हाथों में सौंपा
दुर्ग / दुर्ग वनमंडल के अंतर्गत पाटन क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद है। ग्राम देमार-अरसनारा मुख्य मार्ग के समीप वन विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का सघन मुआयना कर प्राकृतिक परिस्थितियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों का कोई अस्तित्व नहीं है और संपूर्ण परिक्षेत्र में हरियाली पूरी तरह सुरक्षित है।
विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसनारा स्थित एक निजी स्वामित्व की भूमि पर वर्षा जल की सुचारू निकासी के लिए कार्य कराया जा रहा था। इस कार्य के दौरान कहुआ प्रजाति का एक वृक्ष (लंबाई लगभग 6-7 मीटर एवं गोलाई 100 से.मी.) प्राकृतिक रूप से जड़ से उखड़कर गिर गया। प्रशासनिक सजगता का परिचय देते हुए उक्त वृक्ष को तुरंत स्थानीय ग्रामवासी श्री बुधारू साहू के सुपुर्दनामे में सुरक्षित सौंप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आवश्यक प्रक्रियात्मक एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी दुर्ग द्वारा हरियाली और वृक्षों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

.jpg)











Leave A Comment