कोसा एण्ड कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन 1 जुलाई से
बालोद । छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग हाथकरघा प्रभाग जिला हाथकरघा बालोद द्वारा 01 जुलाई 2026 से 07 दिवसीय कोसा एण्ड कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन ’सी मार्ट’ बालोद में शुभारंभ किया जा रहा है। हाथकरघा विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश के उत्कृष्ट बुनकर शिल्पकारो, कारीगरों द्वारा हाथकरघा से निर्मित कलात्मक कोसा एवं सूती वस्त्रों का प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रदर्शनी में प्रदेश के रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा जिले के कोसा वस्त्र जिसमें कोसा साड़ी, कोसा सलवार शूट, कोसा दृपट्टा, कोसा साल, कोसा जॉकेट, कोसा शूटिंग तथा बालोद, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर जिले के कॉटन वस्त्रों में कॉटन साड़ी, चादर (डबल बेड, सिंगल बेड), हनीकम्ब टॉवेल, नेपकीन, रूमाल, दरी, लूंगी, गमछा, पर्दा आदि का संग्रह लेकर बुनकर सहकारी समिति के प्रतिभागी उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।













Leave A Comment