ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव  ।  कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सेवा सेतु केन्द्र तहसील कार्यालय छुरिया के प्रबंधक श्री महेश्वर पटेल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। श्री पटेल द्वारा सेवा सेतु केन्द्र में प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.73 प्रतिशत आवेदनों का सफल अनुमोदन कराया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के सेवा सेतु केन्द्र संचालक श्री देवेन्द्र पटेल को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.55 प्रतिशत आवेदनों का अनुमोदन सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर ने दोनों संचालकों से सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन में सेवा सेतु केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english