ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला नियमितिकरण समिति ने 1361 अनाधिकृत विकास प्रकरणों का किया निराकरण

दुर्ग. छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 एवं 2024 के तहत जिला नियमितिकरण समिति की बैठक कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष कुल 1372 प्रकरण प्रस्तुत किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से 1361 प्रकरणों का मान्य एवं अमान्य के रूप में निराकरण किया गया। इनमें नगर पालिक निगम भिलाई के 902 आवासीय एवं 108 गैर-आवासीय, कुल 1010 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं, 11 प्रकरणों में स्पष्ट अनुशंसा एवं अभिमत प्राप्त करने के लिए उन्हें नगर पालिक निगम भिलाई को वापस भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगर पालिक निगम दुर्ग के 351 प्रकरणों का भी समिति द्वारा निराकरण किया गया। इस प्रकार दोनों नगरीय निकायों के कुल 1361 प्रकरणों का निराकरण करते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक निर्णय लिए गए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english