ब्रेकिंग न्यूज़

 बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने निगम का अभियान

0- निगम जोन 3 ने वीरांगना अवन्ति बाई लोधी चौक के समीप नाली पर बनाये 5 पाटों को तोड़ा
0- आधा दर्जन फल ठेलों को हटाकर कब्जामुक्त कर अवरुद्ध बड़ी नाली को दुरूस्त कराया 0-0- पोकलेन मशीन से सफाई करवाकर लगभग 1 डम्पर कचरा बाहर निकला गया
0- होंडा शो रूम एवं अस्पताल प्रबंधन को नाली पर बनाये पाटों को हटाने की दी कड़ी हिदायत
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उप अभियंता नगर निवेश विभाग श्रीमती पूनम साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत लोधीपारा पंडरी में वीरांगना अवन्ति बाई लोधी चौक के समीप बड़ी नाली पर कब्जा कर बनाये गए लगभग 5 अवैध पाटों को तोड़कर वहाँ कब्जा कर व्यवसायरत लगभग 5-6 फल ठेले वालों को हटाकर बड़ी नाली को कब्जामुक्त करवाने एवं सफाई की बाधा दूर करने कार्रवाई की गयी. बड़ी नाली को कब्जामुक्त करवाकर छोटी पोकलेन मशीन की सहायता से बड़ी नाली की सफाई करवाई गयी. सफाई में लगभग 1 डम्पर कचरा बाहर निकला.बड़ी नाली के कब्जामुक्त होने एवं सफाई होने से अवन्ति बाई चौक एवं आसपास बारिश में जलभराव होने की समस्या का निदान हो सकेगा एवं नागरिकों को त्वरित राहत मिल सकेगी.
नगर निगम जोन 3 की टीम ने मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम एवं अस्पताल प्रबंधन को नाली पर निर्मित पाटों को स्वतः हटा लेने की कड़ी हिदायत दी है एवं नाली क्रासिंग एरिया पर किये कब्जे को भी स्वतः हटा लेने एवं वहाँ सुगम निकास हेतु बड़े आकार की नाली क्रासिंग करवाने के सख्त निर्देश दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर नाली पर बनाये पाटों को तोड़ने की कड़ी चेतावनी बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने हेतु सम्बंधित संस्था प्रबंधकों को दी है.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english