ब्रेकिंग न्यूज़

 विधानसभा अध्यक्ष ने 13 लाख 5 हजार रूपए की सहायता राशि केे चेक का किया वितरण

 राजनांदगांव  । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस में 30 जरूरत मंद व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 13 लाख 5 हजार रूपए की सहायता राशि केे चेक का वितरण किया। जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 5 मोतीपुर निवासी चंचल निर्मलकर को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए 25 हजार रूपए, वार्ड नंबर 32 तेलीपारा निवासी मोहम्मद शमिम बदगुजर को मुस्लिम सामुहिक विवाह कार्यक्रम के लिए 1 लाख रूपए, वार्ड नंबर 39 कौरिनभांठा निवासी गोविंद चिन्दा को बुढ़ा देव मूर्ति स्थापना के लिए 1 लाख रूपए, वार्ड नंबर 42 बसंतपुर निवासी अजू राम साहू को ब्रेन हेमरेज के उपचार के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम सोमनी निवासी सरोज निषाद, ईश्वर दास व पन्ना लाल को आकाशी बिजली से उनके आश्रित की मृत्यु होने पर 50-50 हजार रूपए वार्ड नंबर 31 जनता कॉलोनी निवासी सागर सोनी को ब्रेन स्ट्रोक के उपचार के लिए 50 हजार रूपए, वार्ड नंबर 31 लखोनी निवासी चुरामन मंडावी को इलाज के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम भंवरमरा निवासी मनसूख दास साहू को कैंसर के इलाज के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम देवादा निवासी जितेश्वर प्रसाद को दुर्घटना ऑपरेशन के लिए 50 हजार रूपए, वार्ड नंबर 35 चौखडिय़ा पारा निवासी डॉली साहू को जेनेटिक बीमारी के इलाज के लिए 50 हजार रूपए, वार्ड नंबर 38 बसंतपुर निवासी शोभा देवांगन को कैंसर के इलाज के लिए 50 हजार रूपए, वार्ड नंबर 50 सिंगदई मोहारा निवासी टीकम प्रजापति को कैसर के इलाज के लिए 50 हजार रूपए, वार्ड नंबर 51 हरदी निवासी खेमलाल को हैदराबाद में ऑख का आपरेशन के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम बरगा निवासी तीरख कुमार को सड़क दुर्घटना में उपचार के लिए 50 हजार रूपए, राजनांदगांव निवासी जम्मन देवांगन को हनुमान जन्मोत्सव के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम धामनसरा के नव स्टार फैंन नवयुवक मंडल धामनसरा को बर्तन के लिए 40 हजार रूपए, वार्ड नंबर 22 सहदेव नगर निवासी संगीता वैष्णव को पुत्र की मृत्यु होने पर 25 हजार रूपए, बसंतपुर निवासी झम्मन साहू को आगजनी से हानि होने पर 30 हजार रूपए, वार्ड नंबर 22 सहदेव नगर के श्री सेवा समिति सहदेव नगर राजनांदगांव को वाद्ययंत्र के लिए 30 हजार रूपए, ग्राम गठुला निवासी कुन्दन साहू को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम जंगलपुर निवासी रोशन साहू को पति की मृत्यु होन पर बच्चों की शिक्षा के लिए 20 हजार रूपए, वार्ड नंबर 42 बसंतपुर निवासी राम कुमार निर्मलकर को हृदय रोग की उपचार के लिए 20 हजार रूपए, ग्राम बाटगांव निवासी चंदू लाल शाह को सड़क दुर्घटना में आश्रित की मृत्यु होने पर 20 हजार रूपए, राहुल नगर निवासी ममता कोलहाटाकार को हृदय रोग के उपचार के लिए 20 हजार रूपए, गया नगर दुर्ग निवासी संतोष यादव को पति के टीबी के इलाज के लिए 30 हजार रूपए, ग्राम इंद्रावानी निवासी गौरी टांडेकर को नौ माह के बच्चे का मल द्वार ऑपरेशन के लिए 30 हजार रूपए, ग्राम खुटेरी निवासी झम्मनलाल यादव को प्लेट लेट के उपचार के लिए 20 हजार रूपए, ग्राम भंवरमरा निवासी हेमचंद पटेल को दुर्घटना के उपचार के लिए 25 हजार रूपए सहायता राशि केे चेक का वितरण किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english