नगर निगम जोन 5 द्वारा अनुमति के विपरीत निर्माण पर कुशालपुर रिंगरोड नंबर 1 में की गयी कार्रवाई
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर रिंग रोड क्रमांक 1 में श्रीमती तरूणा मेहता द्वारा लगभग 2000 वर्गफीट भूमि पर जी प्लस 2 आवासीय भवन में स्वीकृत भवन अनुज्ञा के विपरीत किये गये निर्माण पर नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की गई। इसके पूर्व नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण में पाया गया कि भवन के फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अनुमति के विपरीत निर्माण कर लिया था। जिस पर नगर निगम रायपुर जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा नियमानुसार फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किये गये अनाधिकृत निर्माण को हटाने की कार्यवाही स्थल पर पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान पूर्वक की गई।










Leave A Comment