कुरूद एसएलआरएम सेंटर के एप्रोच रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट, आवागमन हुआ सुरक्षित
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत कुरूद स्थित एसएलआरएम सेंटर के पास एप्रोच रोड पर स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई है। इस कार्य से क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो गया है।
एसएलआरएम सेंटर तक आने-जाने वाले कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं वाहनों को अब अंधेरे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण मजबूत होगा। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवश्यकता वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

.jpg)


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment