शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में रिक्त सीटों के प्रवेश हेतु 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
बालोद। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था, व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर सकते हैं।












.jpg)
Leave A Comment