ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की

0- जिला चिकित्सालय में जांच में लापरवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई एफआईआर
0- शासकीय योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा जिला चिकित्सालय में एक मरीज की जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, जन शिकायत, पीजीएन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन, सुशासन तिहार तथा अन्य लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग लगातार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए भी कहा।
कलेक्टर ने खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की समीक्षा की। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि इस वर्ष किसानों ने डीएपी की अपेक्षा एनपीके उर्वरक को अधिक प्राथमिकता देते हुए उठाव किया है, जिससे किसानों में संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन के माध्यम से किसानों को विशिष्ट किसान आईडी प्राप्त होती है, जिससे कृषि विभाग की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध हो सकेगा। जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार 36 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों एवं किशोरी बालिकाओं के बीच वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 6 हजार 508 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्कूलवार रोस्टर बनाकर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने के साथ उन्हें ऊर्जा उत्पादक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिले में अब तक 4 हजार 164 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। जिले में अब तक 4 हजार 647 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किया जा चुका है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english