ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा वृहद वृक्षारोपण अभियान

-कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की 
-महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
बालोद।   बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले में गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर 30 जुलाई को आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित लगभग 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं, बालिकाओं तथा जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों सहित सभी वर्गों के लोगों के द्वारा अपने गांव, बाड़ी, खेत आंगनबाड़ी, पंचायत भवन एवं अन्य शासकीय भवनों तथा उपयुक्त स्थानों में ’एक पेड़ महतारी (मां) के नाम’ पर पौधरोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को इसके लिए पौधों की समुचित उपलब्धता एवं अन्य सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों से विकासखण्डवार पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य एवं पौधों की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य सभी तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर उनके पास पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अन्य महिलाओं तथा वृक्षारोपण के कार्य में सहभागिता निभाने वाले लोगों तक भी पौधोें की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों के अलावा वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले अन्य सभी लोगों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से पौधों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं अन्य सभी लोगों तक पौधे पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं अन्य लोगों के पास पौधा पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 30 जुलाई को पौधरोपण हेतु सभी लोगों के पास पौधे पहुँचा दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को पौधरोपण के सही तरीके के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने इसका उचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। 
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को पौधरोपण के साथ-साथ उसके सुरक्षा की भी समुचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को पौधरोपण करने वाले सभी लोगों को 30 जुलाई को पौधरोपण के पश्चात रोपे गए पौधों के साथ सेल्फी लेकर लिंक पर अपलोड करने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करने की भी जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को 26 जुलाई तक वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप से गड्ढों की खुदाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती ने 30 जुलाई को आयोजित इस महतारी वंदन योजना वृक्षारोपण अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित शहरी क्षेत्रों से लाभान्वित एवं अन्य लोगों के पास पौधरोपण हेतु अपने घर में स्थान नही होने पर उन्हें निर्धारित स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय बालोद के महिलाओं के पौधरोपण हेतु पर्यावरण पार्क बालोद में जगह निर्धारित करने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान सफल बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी लिया। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने भी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संपादित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english