ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु की जा रही हैै व्यापक तैयारियां

-वृहद वृक्षारोपण अभियान में मातृ शक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करने आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है पौधों का वितरण 
बालोद।   बालोद जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु वन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी संबंधित विभागों के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं की पौधरोपण के पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उन्हें पौधा वितरित किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अलावा 30 जुलाई को पौधरोपण करने के इच्छुक अन्य महिलाओं के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के कार्यकर्ताओं का पौधा वितरित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायतों से पौधा प्राप्त कर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा 30 जुलाई को पौधरोपण करने वाले सभी महिलाओं को पौध वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। देश एवं प्रदेश में पहली बार आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के इस अभिनव इन महत्वपूर्ण अभियान को लेकर जिले के महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन के इस वृहद एवं महती अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा अन्य सभी महिलाओं ने अपने घरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english