ब्रेकिंग न्यूज़

  बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

-जिले के जनप्रतिनिधियों ने सभी वर्ग के लोगों से इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील
-महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने पौधरोपण हेतु तैयारियां शुरू की
बालोद ।  बालोद जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार महिलाओं के अलावा अन्य सभी महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों के द्वारा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में आयोजित इस महाभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। जिले के जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोगों से 30 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है। 
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संर्वधन करना हम सबकी प्राथमिक जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जलशक्ति अभियान कार्यक्रम ’कैच द रैन’ के अंतर्गत वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन का जो लक्ष्य हमें दिया है। उसे पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के लगभग 02 लाख 45 हजार महिलाओं से गुरूवार 30 जुलाई को एक पेड़ महतारी मां के नाम से अनिवार्य रूप से पौध रोपण करने को कहा है। बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बालोद जिले के लगभग 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों को गुरूवार 30 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ से पौधरोपण कर रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल करने की अपील की है। इसी तरह नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी ने भी बालोद जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान की सराहना की है। श्री सोनी ने कहा कि गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का एक हिस्सा है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के सभी मातृ शक्तियों एवं बालिकाओं से भी जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। इसी तरह जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं बालोद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने इस अभियान की सराहना करते हुए जिले के सभी मातृ शक्तियों से अपने घर, बाड़ी एवं अपने खेत के आसपास के शासकीय भूमि, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन पर अपने मां के नाम पर या अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के नाम पर अनिवार्य रूप से पौधा लगाकर उनकी समुचित सुरक्षा लेने को कहा है। श्री यादव ने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा। उल्लेखनीय है कि इस दौरान पौधरोपण हेतु सभी पौधे जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क आपके पंचायतों तक पहुँचाकर वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही पौधरोपण के दौरान पौधों के साथ अपनी फोटो सेल्फी लिंक पर अगर आप अपलोड किए जाने पर संबंधित व्यक्ति को पर्यावरण की संरक्षण में किए गए योगदानों के लिए एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english