ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

-इस अभियान की जनप्रतिनिधियों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इस अभिनव एवं वृहद अभियान की सराहना की
-विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की
बालोद।   बालोद जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में खास बात यह है कि 30 जुलाई को आयोजित इस विराट एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार महिलाएं भी पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों के द्वारा वृहद पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अपनी उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभिनव एवं वृहद महाअभियान की सराहना महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने की है। उन्होंने बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इस कार्य को अत्यंत लोक हितैषी एवं दूरगामी कार्य बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन का यह कार्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पद्मश्री शमशाद बेगम, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री अरमान अश्क सहित अन्य गणमान्य एवं प्रभुत्व लोगों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों ने की है। 
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने इस अभियान को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से अभिनव एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने केन्द्र एवं राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन के इस अभियान को अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं दूरगामी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती चंद्राकर ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों को 30 जुलाई को आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के कार्य में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने भी की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। श्री जैन ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा संपूर्ण जिलेवासियों से बालोद जिले में गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान अपने घर, खेत, बाड़ी, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कर इस पुनीत एवं जनहित के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप बालोद जिले में आयोजित इस महत्वपूर्ण अभियान की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में खास बात यह है कि इस दौरान महतारी वंदन वृक्षारोपण महाभियान का भी आयोजन किया जाएगा, जो कि बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों के अलावा संपूर्ण जिले वासियों से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english