पीएमश्री स्कूल गुंडरदेही में बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी दी गई
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में 25 जुलाई 2026 को पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री कोल्हारे, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक श्री वेद प्रकाश साहू, केस वर्कर श्री कैलाश निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।











Leave A Comment