बालोद जिले के पीएमश्री शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के 06 पदों पर की जाएगी संविदा भर्ती
-आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त
बालोद ।राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र के परिपालन में सत्र 2026-27 के अनुसार बालोद जिले की कुल 05 पीएमश्री शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सेवाएं लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि इसके तहत प्राथमिक स्तर के 05 पद और माध्यमिक स्तर के 01 पद सहित कुल 06 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर 10 माह हेतु अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक भर्ती, पात्रता की शर्तें एवं आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं संबंधी विस्तृत जानकारी एनआईसी बालोद की वेबसाइट www.balod.gov.in पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकती है।

.jpg)










Leave A Comment