ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम भिलाई ने 7 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत 50 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हरेली त्यौहार के अवसर पर श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम मुख्य कार्यालय परिसर से तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर सम्मान के साथ रवाना किया गया। इसके बाद निगम के वाहन से सभी श्रद्धालुओं को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।

 श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना होने वाले सात तीर्थयात्रियों में अलका ताम्रकार, बेन कुमार, मंतराम यादव, थनेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मी साहू, गणेश सोनी एवं प्रीति लता सोनी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों में अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा। निगम परिसर में विदाई के दौरान श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगाया गया तथा आरती कर उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की गई। निगम द्वारा सभी तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
 हरेली पर्व के अवसर पर आयोजित यह तीर्थयात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक आस्था और उत्साह से जुड़ा विशेष अवसर रहा। तीर्थयात्रियों ने अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english