पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा की पुण्यतिथि 24 अगस्त को पुष्पांजलि आयोजन
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से नगर पालिक निगम रायपुर के पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा की पुण्यतिथि दिनांक 24 अगस्त 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में नगर निगम रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर के प्रागण में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर को इंडोर स्टेडियम परिसर के प्रांगण में स्थित पूर्व महापौर स्व बलवीर सिंह जुनेजा के मूर्ति स्थल उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलो की पंखुडिया आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।



.jpg)


.jpg)


.jpg)



Leave A Comment