मार्ग में फैली गन्दगी और कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम कर दिया सकारात्मक सन्देश
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कमिश्नरो के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में गंदगी कचरा मलबा वाले स्थानो को चिन्हित कर वहां सघन सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास कर नागरिको को राजधानी शहर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने का अभियान निरंतरता के साथ प्रगति पर है.
स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर मार्ग में फैली गन्दगी और कचरे को उठवाकर वहाँ स्वच्छता कायम की और जन - जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
इसी प्रकार नगर निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 क्षेत्र में फैली भारी गन्दगी, कचरा और अपशिष्ट पदार्थों को हटवाकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम कर जन - जन को जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया गया.


.jpg)










Leave A Comment