ब्रेकिंग न्यूज़

66930 नग सड़क बत्ती में मात्र 667 नग लाईट बंद, जो कि 1 प्रतिशत से भी कम

-सभी जोनो द्वारा अधोसंरचना मद से कुल 1978 नग स्ट्रीट लाईट फिटिंग कय की गई है, जिन्हें जोनो द्वारा रिक्त पोलो में लगाने का कार्य किया जा रहा है
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय विद्युत विभाग के माध्यम से नगर निगम रायपुर के सभी जोनों को अधोसंरचना मद से राशि 5 लाख रूपए प्रदान की गई है। जिससे जोन 1 ने 212, जोन 2 ने 140, जोन 3 ने 212, जोन 4 ने 202, जोन 5 ने 200, जोन 6 ने 215, जोन 7 ने 200 (निगम मद) जोन 8 ने 197, जोन 9 ने 188 और जोन 10 ने 212 कुल 1978 नग स्ट्रीट लाईट फिटिंग का कय किया गया है। उक्त फिटिंग को जोनो के द्वारा रिक्त पोलो में लगाने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक जोन में लाइट फिटिंग के लिए चार गैंग कार्य कर रहे है। युद्धस्तर पर कार्य संपादित किया जा रहा है। कुल 102 मानव कार्य बल प्लेसमेंट के माध्यम से सड़क बत्ती का संचालन व संधारण कार्य कर रहे है। साथ ही नई फिटिंग भी लगाई जा रही है। सम्पूर्ण शहर में कुल 66930 नग सडक बत्ती स्थापित है जिसमे मात्र 667 नग लाइट बंद है जो कि 1 प्रतिशत से भी कम है। जोनो द्वारा जोन स्तर पर अलग अलग वार्डों के लिए पार्षद निधि से भी फिटिंग कार्य किया जा चुका है। सभी जोनो में कुल मिलाकर 667 लाइटें बद हैँ, जिन्हें सधारित किया जा रहा है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english