ब्रेकिंग न्यूज़

 अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

-महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर संवार रहीं बेटी का कल
 रायपुर। ​छत्तीसगढ़ सरकार की श्महतारी वंदन योजनाश् न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने का सशक्त जरिया भी बन रही है। नारायणपुर जिले के कठिन भौगोलिक क्षेत्र अबूझमाड़ (विकासखंड ओरछा) के ग्राम कोहकामेटा की रहने वाली श्रीमती सुकनी नुरेटी ने इस योजना का रचनात्मक उपयोग कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। सुकनी नुरेटी को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली वित्तीय सहायता ने न केवल छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनमें बचत की सोच भी विकसित की है। उन्होंने इस राशि का उपयोग केवल दैनिक खर्चों तक सीमित न रखकर, अपनी बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया है। वे हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से बचत कर बेटी के नाम श्सुकन्या समृद्धि योजनाश् के खाते में नियमित रूप से पैसे जमा कर रही हैं। ​सुकनी नुरेटी का मानना है कि बेटी की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आज से ही योजनाबद्ध बचत बेहद जरूरी है। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने मुझे अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास दिया है। आज की यह छोटी-छोटी बचत कल मेरी बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को पूरा करने में बहुत काम आएगी।
  ​अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली सुकनी की यह पहल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में किया गया उपयोग कैसे पूरे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बदल सकता है। महतारी वंदन योजना से मिली वित्तीय स्वायत्तता को सुकन्या समृद्धि योजना के साथ जोड़कर सुकनी नुरेटी आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english