ब्रेकिंग न्यूज़

 उपजेल में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया निरीक्षण

 बलौदाबाजार / जेल में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा 11 सितंबर 2026 को उपजेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गयी। सभी निरूद्धों के द्वारा उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी प्रदान की गयी। 
 18 वर्ष से कम उम्र के संदेहप्रद 1 बच्चें का नाम मुख्य प्रहरी उपजेल बलौदाबाजार को दी गयी है ताकि उनके द्वारा आयु सत्यापन के संबंध में जानकारी लिया जा सके। आयु सत्यापन उपरांत 18 वर्ष से कम आयु निर्धारण पर बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित करने तथा प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित करने की कार्यवाही संपादित की जा सकें।
 निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी  अतुल परिहार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास, जेल विभाग से जेल अधीक्षक  अभिषेक मिश्रा, विधिक सेवा प्राधिकरण से संजय सोनी, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता  टुकेश्वर जगत उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english