संत ज्ञानेश्वर शाला ने मनाया तीज, गणेश चतुर्थी पर्व
0- महाराष्ट्र मंडल के संस्कार की शाला में बच्चों को बताया गया दोनों त्योहारों का हमारे जीवन में महत्व
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ग्रीन हाउस ने तीजा पर्व व गणेश चतुर्थी त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया। नाटकीय रूपांतरण में हरितालिका तीज की पौराणिक कथा बताई गई। गणेशजी के प्रथम पूज्य का कारण, सुंदर संवाद के माध्यम से समझाया गया। बहुत से बच्चों ने पहली बार जाना कि किस तरह से गणेश जी ने माता- पिता की परिक्रमा करके संपूर्ण संसार की परिक्रमा का गौरव प्राप्त किया। अंत में गणपति की आरती के साथ दैनिक प्रार्थना सभा की समाप्ति की गई।
आज की प्रार्थना सभा का संचालन शिवानी गोस्वामी ने किया। पार्वती जी के वेश में सृष्टि ठाकुर, शिवजी की वेशभूषा में रिद्धि साहू, सप्त ऋषि ममता टोंडण बनीं। गणपति ओजस सेन और कार्तिकेय संस्कार पटेल बनाए गए। संपूर्ण अभिनय व कार्यक्रम की योजना व उस पर क्रियान्वयन ग्रीन हाउस की इंचार्ज रचना तिवारी व सरोज प्रीतम के मार्गदर्शन में किया गया।












Leave A Comment