26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितम्बर से 22 सितम्बर तक होगी
दंतेवाड़ा। जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितम्बर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में सॉफ्टबॉल एवं कबड्डी के मुकाबले होंगे। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में तथा कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान एवं इंडोर स्टेडियम, दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इसके प्रतियोगिता का समापन समारोह 22 सितम्बर को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित होंगे। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।








.jpg)



Leave A Comment