ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

-एक साथ जले 10 लाख दीप, ’आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ बिलासपुर
-ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना बिलासपुर पुलिस मैदान
 रायपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत  गुरुवार को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। यहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। शहरों से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा। 
 उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने उत्साह के साथ दीप प्रज्जवलित कर श्आशीर्वाद का दीयाश् अभियान में सहभागिता निभाई। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड का पूरा परिसर जगमगा उठा।  
 कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी, श्री दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्री किशोर राय, श्रीमती वाणी राव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर दीप प्रज्जवलित किया। 
 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा है। वे देश के 140 करोड़ लोगों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर ने इतिहास रचा है और पुलिस परेड ग्राउंड इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। 
 उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को इनका लाभ मिला है। महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से प्रधानमंत्री के संवाद तथा उनके उत्साहवर्धन का भी उल्लेख किया। श्री साव ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम इसी सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक है।
बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से लाखों लोगों ने अपने स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति की है। उन्होंने आवास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख किया। नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करने वाला आयोजन है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों द्वारा शहर एवं जिले को स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सम्मानित स्वच्छता कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सेवा और जनभागीदारी के साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया गया।
जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप जलाए गए। जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए।
शाम लगभग 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए। महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन में सहयोग किया। जल जनसेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में एक साथ प्रज्वलित लगभग 10 लाख दीपों ने बिलासपुर को रोशनी से जगमगा कर सेवा, संकल्प, सुशासन तथा जनभागीदारी का संदेश दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english