ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान’- विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जारी किए आदेश
बालोद. सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के ध्येय के साथ बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विभिन्न सेवा गतिविधियों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक को साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता तथा नशा मुक्त भारत जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक एवं उप संचालक समाज कल्याण को दायित्व सौंपा गया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि तथा अनाथालय व वृद्धाश्रम भ्रमण की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।
स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अंगदान संकल्प अभियान के सफल संपादन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधियों का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों के तहत वृक्षारोपण अभियान हेतु वनमंडलाधिकारी तथा योग एवं ध्यान सत्र के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता तथा कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की सफाई हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग तथा समस्त जनपद सीईओ व नगरीय निकायों के सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा एवं युवा विकास से जुड़ी गतिविधियों में वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, कैरियर काउंसलिंग सत्र हेतु सहायक संचालक कौशल विकास, फिट इंडिया खेल सत्र हेतु प्रभारी अधिकारी खेल विभाग तथा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण हेतु अपर कलेक्टर जिला कार्यालय बालोद को दायित्व सौंपा गया है। जिले में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूकता हेतु सर्व विभाग प्रमुखों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english