बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्तओं ने ली राहत की सांस
बिलासपुर/इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग को शहर की दूसरी गैस एजेंसीयों में ट्रांसफर कर होम डिलीवरी दी जा रही है ,ताकि उन्हें समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके। साई प्रसाद एवं वर्तिका इण्डेन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्रदान किये जा रहे हैं।
त्यौहारो के इस मौसम में आईओसीएल का प्रयास है कि कारपोरेशन के सभी इण्डेन उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके और इसके लिए नियमित रिफिल आपूर्ति शहर के सभी इंडेंट वितरको को की जा रही हैं । वर्तमान में बिलासपुर शहर में इण्डेन के घरेलू गैस सिलिंडर के स्टॉक में कोई कमी नही है। और सभी सम्मानित उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में सिलेंडर की आपूति की जा रही है।
खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुनूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं वे पहले की तरह ही गैस की बुकिंग करें, उपभोगताओं को समय सीमा में साईं प्रसाद/ वर्तिका इंडेन से होम डिलीवरी प्राप्त हो जाएगी, खाद्य विभाग एवं आईओसीएल की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।










.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment