ब्रेकिंग न्यूज़

 स्काउट-गाइड कोटा से रेलवे में चयन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त निधि ने बढ़ाया बिलासपुर का मान

0- दक्षिण पूर्व रेलवे में मिली नियुक्ति, बचपन से स्काउट-गाइड से जुड़ी रहीं निधि ने कलेक्टर से की मुलाकात
बिलासपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बिलासपुर की रेंजर लीडर सुश्री निधि कश्यप का स्काउट-गाइड कोटा से दक्षिण पूर्व रेलवे में चयन हुआ है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निधि कश्यप बचपन से ही स्काउट-गाइड गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। अपनी इस उपलब्धि के बाद उन्होंने बुधवार को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की।
  कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निधि को रेलवे में चयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। निधि का चयन उनकी मेहनत, समर्पण और लंबे समय से स्काउट-गाइड के प्रति सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। बचपन से स्काउट-गाइड से जुड़ी निधि ने राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया है। रेंजर लीडर के रूप में उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। स्काउट-गाइड से मिले अनुभव, प्रशिक्षण और उपलब्धियों ने उन्हें रेलवे में स्काउट-गाइड कोटा से चयन का अवसर दिलाया।
  निधि कश्यप ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़कर उन्हें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार पांडे, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती आरती राय, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन सहित जिला संघ के पदाधिकारियों ने निधि कश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english