ब्रेकिंग न्यूज़

सौर सुजला योजना बनी किसान हरण सिंह के लिए वरदान

 सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

*सोलर पंप से रबी-खरीफ दोनों फसलों का कर रहे उत्पादन, मिल रहा अच्छा मुनाफा*
बिलासपुर/मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जुहली निवासी किसान हरण सिंह के लिए शासन की सौर सुजला योजना खेती-किसानी के लिए वरदान बन गई है। कभी सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहने वाले हरण सिंह अब सोलर पंप की मदद से रबी और खरीफ दोनों मौसम में फसलों का उत्पादन कर रहे हैं और खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
 
    हरण सिंह ने बताया कि पहले खेती के लिए उन्हें बारिश का इंतजार करना पड़ता था। सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण खेती करना चुनौतीपूर्ण था। शासन की सौर सुजला योजना के तहत अनुदान सहायता का लाभ लेकर उन्होंने अपने खेत में सोलर पंप स्थापित करवाया। इसके साथ ही कृषि कार्य के लिए सिंचाई पाइप भी खरीदा। सोलर पंप स्थापित होने के बाद अब सिंचाई के लिए उन्हें न तो बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है और न ही बिजली का इंतजार करना पड़ता है। सौर ऊर्जा से संचालित पंप के माध्यम से खेतों में जरूरत के अनुसार सिंचाई हो रही है। इससे उनकी खेती का दायरा बढ़ा है और वे अब रबी एवं खरीफ दोनों फसलों का उत्पादन कर पा रहे हैं।
 
     सौर सुजला योजना ऐसे किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है, जिन्हें सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता की समस्या का सामना करना पड़ता है। सोलर पंप के माध्यम से किसानों को सिंचाई का वैकल्पिक और सुविधाजनक साधन मिल रहा है। इसके अलावा हरण सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी मिल रहा है। सम्मान निधि से प्राप्त राशि खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों में उनके लिए आर्थिक सहारा बन रही है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर हरण सिंह अब अधिक सुविधाजनक तरीके से खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना से मिली सिंचाई सुविधा ने उनकी खेती को बारिश की अनिश्चितता से बाहर निकालकर उत्पादन और आमदनी बढ़ाने की दिशा में नया आधार दिया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english