ब्रेकिंग न्यूज़

 एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 125वीं जयंती पर महापौर मीनल ने किया सादर नमन

0- रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन अध्यक्षो, पार्षदो ने किया सादर नमन
रायपुर. एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 125 वीं जयंती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा रिंगरोड तिराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
        संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर सादर नमन करते हुए समस्त नगरवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की।
       नगर निगम संस्कृति विभाग एवं जोन 9 के आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, पार्षद श्री रवि सोनकर, श्री राजेश कुमार देवांगन सहित नगर के गणमान्यजनों ने एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 125 वीं जयंती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english