ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने रंगों और विचारों से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

0- देश के बच्चे आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार - विधायक श्री इंद्र कुमार साहू
0- हर बच्चे में ऐसा गुण होता है, जो उसे अलग बनाता है - महापौर श्रीमती मीनल चौबे
0- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रंगों और विचारों के माध्यम से विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया। बच्चों की चित्रकारी में स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई दी, वहीं भाषणों में राष्ट्र निर्माण को लेकर नई पीढ़ी का उत्साह और संकल्प नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे देश के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया और आज बेटियां बीएससी, नर्सिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्राथमिक स्तर के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं।
विधायक श्री सुनील सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हो और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश की अगुवाई करे। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा पीढ़ी बड़े लक्ष्य तय कर ज्ञान, परिश्रम, अनुशासन और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ यह सोचने का अवसर भी देते हैं कि वे भविष्य में अपने प्रदेश और देश को कैसा देखना चाहते हैं।
विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अर्जुन की भांति अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए पूरी एकाग्रता से प्रयास करें। जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर सुंदर भाषण दिए और चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत-2047 की अपनी कल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। हर बच्चे में ऐसा गुण होता है, जो उसे दूसरों से अलग बनाता है। आवश्यकता उस प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ाने की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सोच भारत के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। आज के प्रतिभाशाली बच्चे ही आने वाले समय में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा। किसी ने आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर बनाई तो किसी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रगति को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश नायर, डीएमसी श्री अरुण शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english