ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प मुहिम बनी मिथलेश साहू के परिवार का सहारा

0- 100% दृष्टिबाधित दिव्यांग को मिली मदद, परिवार को ठंड से राहत और पत्नी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसायकल
दुर्ग. शासन की संवेदनशील 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत अंतिम व्यक्ति तक त्वरित राहत पहुँचाने का प्रयास रंग ला रहा है। इसी कड़ी में खुर्सीपार (भिलाई), जिला दुर्ग के निवासी मिथलेश साहू के परिवार को एक नया संबल और जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। मिथलेश साहू 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं और उनकी पत्नी भी अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य न होने के कारण वे भिक्षाटन कर किसी तरह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करते आ रहे थे। दोनों बच्चे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। अत्यधिक निर्धनता के कारण ठंड के मौसम में अपने एवं बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था।
अपनी इस विवशता को लेकर मिथलेश साहू ने कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के समक्ष गुहार लगाई थी। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिथलेश साहू और उनके दोनों बच्चों के लिए 03 नग गुणवत्तापूर्ण जैकेट, उनकी पत्नी के लिए 01 नग शॉल तथा परिवार के लिए 04 नग गर्म ब्लैंकेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, उनकी पत्नी की शारीरिक असमर्थता को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 01 नग मोटराइज्ड ट्राइसायकल और 01 जोड़ी बैसाखी भी प्रदाय की गई।सहायता प्राप्त होने पर भावुक हुए मिथलेश साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, शासन की सेवा भावना और प्रशासन की इस मदद से हमारी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। हम सपरिवार शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।"
- -
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english